Tuesday 10 November 2015

आप की वजह से किसी और का घर भी हो सकता है रोशन

                                     सभी को रोशनी के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें 

इस दीवाली आप सभी पर लक्ष्मी माता की कृपा बरसे। दीवाली रोशनी का पर्व है, अंधेरे को मिटाने का पर्व है। आपकी दीवाली और भी रोशनियों से भर जायेगी, जब आपकी वजह से किसी और के घर मैं भी रोशनी होगी।


आप अपना छोटा सा योगदान देकर किसी गरीब  के घर मैं रोशनी करके इस दीवाली को और भी यादगार बनाइए। आप सभी अपने घरों को  chinese light, या fancy Candles से सजाते होंगे, लेकिन इस बार कृपा करके पांच या दस मिट्टी के दिये भी जरूर जलाने का प्रयास करे। chinese light या candles की तुलना में मिट्टी के  दिये आपको कम कीमत पर मिल जाएंगे और मिट्टी के दिए लेने से आपकी जेब पर कोई फर्क नही पड़ेगा। अगर आपका मन इन दीयों को लेने का नही करेगा तो एक बार ये सोच लेना की पांच या दस दिए लेने से दिए बेचने वालों के घरों में आपकी वजह से उजाला होगा। मिट्टी के दिए लेने से आपकी इज्जत कम नही होगी। ऐसा करने से दिये बेचने वालों के घरों  में भी दीवाली में रोशनी होगी और आपको भी बहुत ख़ुशी होगी।          विदेशी चींजें ले सकते हैं, लेकिन मिट्टी के दिये नही ले सकते, हज़ारों के पटाखे फोड़ सकते हैं लेकिन दिये नही ले सकते। मैं तो इस बार मिट्टी के दिये से ही अपने घर को रोशन करूँगा। और मेरी वजह से कम से कम एक घर में तो खुशियां आएँगी।  तो आप भी अपने एक छोटे से योगदान से किसी की दीवाली में रोशनी फैलाएँ। 

इस दीवाली आप सभी की मनोकामना माँ लक्ष्मी पूर्ण करे, आपके घर में सदा लक्ष्मी का वास रहे आप सभी को शुभ दीपावली।